उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड्स भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। 25.32 लाख से अधिक आवेदकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद 75 जिलों से कुल 41,424 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस ऐतिहासिक भर्ती में ‘मिशन शक्ति’ के तहत 8,290 महिला अभ्यर्थियों ने भी बाजी मारी है। सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर जिलेवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।






















